मोदीपुरम। सोमवार को मौसम में बदलाव दिखा। दिन का तापमान पहली बार 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। तेज आंधी चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। कहीं-कहीं हल्की बूंदें भी गिरीं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने अगले चौबीस घंटों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की संभावना जताई। इस दौरान हल्की वर्षा भी हो सकती है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेधशाला पर न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 दर्ज किया गया। गंगानगर में यह 166, जयभीम नगर में 155 और दिल्ली सड़क पर 157 रहा।