फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। वेस्ट यूपी के चार जिलों को छोड़कर ज्यादातर में दो से चार जुलाई को बारिश होने की संभावना है। वहीं, मंगलवार को भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास रहा। गर्मी के कारण लोगों का बुराहाल रहा।
विज्ञापन

मानसून के देरी से दस्तक देने के कारण वेस्ट यूपी के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी पड़ने से लोगों का बुरा हाल है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली और तेज हवा चली। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि वेस्ट यूपी में अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, हाथरस, गाजियाबाद को छोड़कर अधिकांश जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। मेरठ में 10 से 25 मिमी बारिश हो सकती है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 61 व न्यूनतम आर्द्रता 44 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार छह किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। वहीं, मेरठ के एक्यूआई स्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। एक्यूआई स्तर मंगलवार को बढ़कर 242 के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें