फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थाने के पास सड़क पर खड़ी दो कारों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़े वाहन जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। पुलिस ने थाने के गेट के पास खड़ी दो कारों का चालान किया। इस समय नगर के मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। हालांकि बड़े और भारी वाहनों को एनएच-34 से होते हुए व मिल रोड से निकाला जा रहा है, लेकिन छोटे वाहन नगर के मुख्य मार्ग से ही होकर गुजर रहे हैं। इस वजह से मुख्य मार्ग पर वाहनों के आवागमन में वृद्धि हुई है। मवाना के मुख्य मार्ग पर स्थित बैंक, नर्सिंग होम आदि के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। सोमवार को अपराह्न के समय थाने के मुख्य गेट के पास नाले की पुलिया पर दो कारों को कोई खड़ी करके चला गया, जिस कारण वहां पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने दोनों कारों का चालान करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें