फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आरटीओ विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से यात्री सुरक्षा और ओवरलोड बसों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह और पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव की टीम ने हापुड रोड, एनएच 58 पर बसों में यात्रियों की सुरक्षा संबंधी मानकों की जांच की। कई वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। आरटीओ अनीता सिंह ने बताया कि जांच के दौरान ओवरस्पीड के 31, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 10 और मोबाइल फोन पर बात करने पांच लोगों के चालान किए गए। हेलमेट नहीं पहनने पर 51 और सीट बेल्ट न लगाने पर 35 चालान काटे गए। ओवर लोडिंग के दो, अनधिकृत बसों के तीन और मालवाहनों में सवारी ले जाने का एक चालान किया गया। नशा करके वाहन चलाते समय एक व्यक्ति पकड़ा गया। इन्होंने बताया कि यह अभियान 31 मई तक लगातार चलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें