फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का छज्जा गिरा, छह घायल

Sat, 14 May 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मकान का छज्जा गिरने पर लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भूमिया पुल ट्यूबवेल तिराहे के पास शुक्रवार रात एक मकान का छज्जा गिरने से दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। पड़ोसियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

भूमिया पुल से थोड़ा आगे ट्यूबवेल तिराहे के पास मोबीन का मकान है। रात करीब सवा आठ बजे मोबीन के परिजन घर में बैठे थे। अचानक मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। जिसके मलबे से परिवार के छह लोग शहनाज, आरजू, शहजादी, हमीदा, गुलिस्ता और नईम दब गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग वहां पहुंचे और लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में कुछ की हड्डी टूटी है तो कई को गहरी चोट है। सभी का उपचार किया जा रहा है। एसओ ब्रह्मपुरी सतेंद्र यादव ने बताया कि मोबीन का पक्का मकान है। छज्जा गिरने की बात सामने आई है। अस्पताल में जाकर घायलों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें