फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीटीवी फुटेज में दिखे चेन लुटेरे, चेहरा साफ नहीं

Fri, 07 Nov 2025 07:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़-साेफीपुर मार्ग पर दो महिलाओं से चेन लूट की घटना, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के लावड़-साेफीपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को मथुरा के सीओ यातायात प्रीतमपाल सिंह की भाभी कविता और मोबाइल शोरूम मालिक मोहक कालरा की मां निशि कालरा के साथ हुई चेन लूटने वालों का कोई सुराग नहीं लगा। निशि कालरा से हुई चेन लूट के मामले में बदमाश एक कैमरे में कैद हुए हैं, लेकिन उनकी बाइक का नंबर और चेहरा साफ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

गणपति एंक्लेव निवासी व्यापारी मोहक कालरा की मां निशि कालरा दुकान से पनीर लेकर घर लौट रही थीं। हेलमेट लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से चेन तोड़ ली और भाग निकले। 15 मिनट के भीतर ही बदमाशों ने न्यू फ्रेंडस काॅलोनी निवासी ब्रजेश उर्फ कविता से भीसोने की चेन लूट ली थी। लूट की वारदात के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस दिनभर हाईवे व आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रही। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने में जुटी है, जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें