फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की वेश में सीओ ऑफिस पहुंचे चाहत परवीन और मोनू ने मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी कर चाहत परवीन और मोनू ने सोमवार को कांवड़ियों के वेश में सीओ दौराला कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। युवती ने अपने परिजनों से जान के खतरे की आशंका जताई है। अन्य अधिकारियों के यहां भी दोनों ने प्रार्थना पत्र दिए हैं।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के द्वारिकापुरी गांव निवासी चाहत परवीन और पावली खास के मोनू ने बताया कि दोनों का काफी समय से प्रेमप्रसंग चल रहा है। इसकी भनक युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने बंदिश लगा दीं। इसके बाद दोनों 13 जुलाई को घर छोड़कर दिल्ली चले गए थे। दोनों ने वहां आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे हैं, लेकिन युवती को अपने परिवार के लोगों से जान का खतरा है। आरोप है कि उसके परिजन दोनों को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके चलते दोनों ने मुख्यमंत्री से भी अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र भेजा है। डीएम और सीओ कार्यालय व कंकरखेड़ा थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच कराकर युवक-युवती को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें