केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर के उपायुक्त चंदन कुमार की टीम ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में छापा मारकर मादक पदार्थ बरामद किया है। सीजीएसटी टीम ने करीब छह घंटे तक मकान को खंगाला। मकान मालिक राकेश जैन समेत तीन को गिरफ्तार किया है। इसमें दो आरोपी खरीददार बताए गए हैं। मादक पदार्थ की कीमत पौने तीन करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
सीजीएसटी टीम शुक्रवार सुबह कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर बीपी राणा के साथ श्रद्धापुरी सेक्टर-4 स्थित राकेश जैन के मकान पर पहुंची। यहां छापा मारकर राकेश जैन समेत दो खरीददारों को गिरफ्तार किया। राकेश जैन की पत्नी गुड्डी जैन और एक अन्य युवक काले रंग का बैग लेकर फरार हो गया। दोपहर तीन बजे तक चली के बाद टीम आरोपियों को लेकर सीजीएसटी ऑफिस पहुंची। मौके से करीब चार किलो गांजा व दो डिब्बों में एक-एक किलो सफेद पाउडर बरामद किया। उच्चाधिकारियों का कहना है कि पाउडर के सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। प्रथमदृष्टया पाउडर में हेरोइन या कोकीन हो सकती है। दो किलो हेरोइन की कीमत करीब पौने तीन करोड़ बताई गई। यदि कोकीन निकला तो इसकी कीमत दोगुना बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें: सीबीआई का छापा और ये तस्वीरें... ऐसे हुआ था पांच लाख में सौदा, अब खुली अधीक्षक की पोल
सीजीएसटी अफसरों के अनुसार, राकेश जैन की पत्नी गुड्डी दिल्ली के मुखर्जी नगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हरिद्वार, देहरादून समेत कई जगह ड्रग्स सप्लाई करती है। राकेश जैन सरधना रोड स्थित सरकारी भांग के ठेके पर नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। पुणे में गिरफ्तारी के बाद मेरठ में छापामारी की गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/