फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीजीएचएस ने तीन रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में शनिवार को सीजीएचएस फ्रंटलाइन वॉरियर और बड्ढा चैंपियन के बीच मैच हुआ। इसमें सीजीएचएस की टीम ने तीन रन से जीत प्राप्त की। सीजीएचएस फ्रंटलाइन वॉरियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 119 रन बनाए। इसमें सचिन तोमर ने 22 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दीपक ने दो, परवेज ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड्ढा चैंपियन की टीम 19.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी। टीम की ओर से गजे मास्टर ने 31, जावेद अली ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सचिन ने दो, यागेंद्र ने दो विकेट लिए। मैच के बाद हनी काजला, कोच दीपक सिद्धू सहित अन्य ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर शुभम, मोहित, कपिल, पारस, विधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें