दौराला। बड़कली स्थित राम कृष्ण इंटर कॉलेज बडकली में चार दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ बरन कुमार सिंह, इंदू सैनी, ललित सोम, संदीप शर्मा, उमेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इंदू सैनी ने मिशन शक्ति के बारे में समझाया। 100 मीटर दौड़ प्राइमरी में नव्या प्रथम रही। जूनियर में सुभाष ग्रुप की नैना प्रथम, मानसी द्वितीय, शिवानी तृतीय रही। सीनियर में रूही प्रथम, तनु और प्रियंका ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। चिराग सुखदेव ग्रुप ने द्वितीय स्थान पाया। जूनियर की 100 मीटर दौड़ में देव प्रथम, हर्षित द्वितीय, अंकुश तृतीय रहे। कबड्डी जूनियर में ही सुभाष ग्रुप ने राजगुरु ग्रुप को 30-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान अमित, ॠषिपाल, सुदेश, साहब सिंह, पवन, प्रदीप, रोहतास, सूरज, प्रतिभा, दीपा, भारती अनिता, मनीषा, हिना, सुमन आदि मौजूद रहे।