फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इसरो क्विज में सफल छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित

विज्ञापन
किठौर- प्रमाण पत्रों के साथ छात्र वअति​थि गण।
विज्ञापन
किठौर। कंपोजिट विद्यालय अतलपुर में मंगलवार को अंतरिक्ष सप्ताह के तहत इसरो की ओर से आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बच्चों को प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

विज्ञान शिक्षक नितिन कुमार ने इसरो क्विज के उद्देश्य और विज्ञान एवं अंतरिक्ष के क्षेत्र में अवसरों की जानकारी दी। अतिथियों ने बच्चों से मेहनत, लगन और जिज्ञासा के साथ पढ़ाई करने तथा विज्ञान-तकनीक में रुचि बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम में शालिनी अग्रवाल, विनय कुमार, राजवती, राजीव शर्मा, संजय कुमार समेत शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार शर्मा ने अतिथियों का
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें