फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफन चौराहे पर चीनी लदे ट्रक को लूटने का प्रयास विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
राफन चौराहे पर चीनी लदे ट्रक को लूटने का प्रयास विफल
विज्ञापन

मवाना। टाटा सूमो सवार चार-पांच युवकों ने राफन चौराहे के नजदीक चीनी से लदे ट्रक को रोककर लूटने का प्रयास किया तथा जान से मारने की नीयत से चालक के साथ मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मेरठ ब्रह्मपुरी निवासी एवं ट्रक चालक संजय सिंह उर्फ राजन ने तहरीर में कहा है कि 2 जून को मवाना शुगर मिल से ट्रक में चीनी लादकर रात 10 बजे मेरठ के लिए चला था। जब राफन चौराहे के आगे पीर के पास पहुंचा तो टाटा सूमो में सवार लोगों ने ओवरटेक कर उसके ट्रक को रुकवा लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे ट्रक से खींचकर जान से मारने की नीयत से हाकी डंडों से पीटकर गाड़ी लूटने की कोशिश की। मेरठ की तरफ से एक अन्य वाहन आते देख सभी आरोपी फरार हो गए। यदि समय रहते वाहन नहीं आता तो आरोपी उसे जान से मार देते तथा गाड़ी लूट ले जाते।
विज्ञापन

पीड़ित ने गांव गणेशपुर निवासी एक युवक को नामजद करते हुए चार-पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें