फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डिजिटल तरीके से होगी जनगणना, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

विज्ञापन
लावड़ - नगर पंचायत में जनगणना के बारे में जानकारी देते अधिकारी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त) सूर्यकांत त्रिपाठी ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक होगी। जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण किया जाएगा, जिसमें 34 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी। वहीं 7 मई से 21 मई तक नागरिकों को स्वगणना की सुविधा भी मिलेगी, जिससे लोग स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वगणना करने के बाद संबंधित व्यक्ति को 11 अंकों का एक यूनिक कोड प्राप्त होगा। यह कोड प्रगणकों को देना अनिवार्य होगा, जिसके आधार पर वह विवरण का सत्यापन कर ऑनलाइन फीडिंग पूरी करेंगे। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना फरवरी 2027 से शुरू होगी। मास्टर ट्रेनर शिवकुमार और तनीषा ने भी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में करीब 45 प्रगणक व सुपरवाइजर प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें