फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना : आज से घर-घर दस्तक देंगे प्रगणक

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वगणना की प्रक्रिया अब हो गई पूरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पूरे प्रदेश में 15 साल के लंबे इंतजार के बाद जनगणना-2027 की स्वगणना बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। अब शुक्रवार से प्रगणक घर-घर दस्तक देंगे। इस बार की जनगणना पूरी तरह से आधुनिक और डिजिटल हो रही है। इसमें आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए अपनी जानकारी खुद दर्ज करने (सेल्फ-एन्यूमरेशन) की पूरी आजादी दी गई थी। सात से 21 मई तक कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी और अपने परिवार की डिटेल्स अपलोड कर सकता था। इसके बाद, जो लोग ऑनलाइन ब्योरा नहीं भर पाएंगे, उनके लिए 22 मई से प्रगणकों की टीम घर-घर जाकर जानकारी जुटाएगी।

दो चरणों में प्रक्रिया होगी। पहला चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा। इस अवधि में प्रगणक केवल मकानों की लिस्टिंग करेंगे। इस दौरान घर की मूलभूत सुविधाओं (जैसे बिजली, पानी, वाहन आदि) से जुड़े कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। दूसरा चरण के तहत अगले साल फरवरी महीने में नागरिकों की वास्तविक गिनती का काम शुरू होगा। इस बार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि देश में 1931 के बाद पहली बार व्यापक स्तर पर जातिगत जनगणना भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ की आबादी 44 लाख पार होने का अनुमान

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मेरठ जिले की कुल आबादी 34 लाख 43 हजार 689 थी, जिसमें 18 लाख 25 हजार 658 पुरुष और 16 लाख 18 हजार 31 महिलाएं थीं। तब जिले का लिंगानुपात प्रति हजार पुरुषों पर 886 महिलाओं का था। अधिकारियों का अनुमान है कि बीते डेढ़ दशक में बढ़ी आबादी के बाद अब मेरठ जिले की जनसंख्या लगभग 42 से 44 लाख के बीच पहुंच चुकी है। इसकी सटीक स्थिति डिजिटल जनगणना के बाद साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें