फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धन सिंह कोतवाल की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचली में आयोजित किया गया कार्यक्रम, राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अमर शहीद धनसिंह कोतवाल की जयंती के मौके पर भारतीय किसान यूनियन (धनसिंह कोतवाल) के कार्यकर्ताओं ने उनकी जन्मस्थली पांचली के स्मृति स्थल पहुंचकर जंयती मनाई। इस मौके पर संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर को बनाए जाने की घोषणा की गई। पवन गुर्जर ने धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

पवन गुर्जर ने कहा कि उन्हें बड़े-बुजुर्गों ने पगड़ी बांधकर जो जिम्मेदारी दी है। उस पगड़ी का जीवन भर सम्मान रखूंगा और किसानों व मजदूरों की लड़ाई के साथ साथ अमर शहीद धनसिंह कोतवाल के शौर्य वह बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही संगठन के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णपाल चपराणा, संचालन जितेन्द्र शर्मा ने किया। इस मौके पर जितेन्द्र भाटी, हन्नी राणा, अनिकेत चौधरी, मटरू पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें