फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आश्रम में चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई जयंती

विज्ञापन
आदि गुरू शंकराचार्य गुरूकुल आश्रम नंगलामल पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मद
विज्ञापन
माछरा। आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम नंगलामल में श्रद्धा और उल्लासपूर्वक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर दोनों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई। भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। पूर्व विधायक ने दोनों युग पुरुषों को ध्यान मे रखते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय अपने युग के श्रेष्ठ पुरुष रहे थे। मोदी सरकार ने मालवीय को भारत रत्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे पंडित भूदेव शर्मा, स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज आश्रम संस्थापक, धर्मेंद्र खटाना, सुमित राणा, अशोक तोमर, रमन शर्मा, कुशलपाल तोमर, श्यामवीर आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें