सरधना। पूर्व विधायक संगीत सोम के जन्मदिन पर लड्डू बांटते समर्थक। संगठन
सरधना। नगर में बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक संगीत सोम का जन्मदिन उनके समर्थकों द्वारा उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। तहसील रोड स्थित कैंप कार्यालय पर सोम सेना के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। समर्थकों ने पूर्व विधायक के दीर्घायु होने की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गोसेवा भी की। शाम के समय मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ गढ़ी खटीकान मोहल्ले में कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर के अन्य इलाकों में भी समर्थकों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में सचिन खटीक, मोहित ठाकुर, सनी धिंगान, नितिन सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।