सच्ची सहेली NGO व एसबीआई फाउंडेशन के द्वारा बाल अधिकार सप्ताह के तहत रैली निकालते हुए। (सत्रो
मवाना। एएस इंटर काॅलेज मवाना में सच्ची सहेली एनजीओ व एसबीआई फाउंडेशन द्वारा बाल अधिकार सप्ताह में बचपन उत्सव मनाया। इसमें छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। इस उपलक्ष में रैली निकाली गई और छात्र-छात्राओं ने नारों के माध्यम से बताया कि हमें चाहिए शिक्षा, सुरक्षा, समानता, खेलकूद व मनोरंजन आदि का अधिकार हमें चाहिए। सच्ची सहेली एनजीओ और एसबीआई फाउंडेशन दोनों मिलकर बच्चों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं, जहां पर बच्चे खुलकर पीरियड्स के ऊपर बात कर सके क्योंकि पीरियड्स हमारे लिए शर्म की नहीं गर्व की बात है। कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी एवं प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह व सच्ची सहेली की तरफ से पारुल शर्मा ममता शर्मा, नोडल अधिकारी निष्ठा, कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह भी शामिल रही।