परीक्षितगढ़। थाना परिसर में होली के पर्व के अवसर पर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। साथ ही हुड़दंग करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
एसडीएम मवाना ऋषिराज ने बताया कि सभी मिलजुलकर होली का त्योहार मनाएं। यदि कोई भी हुड़दंग मचाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग त्योहार पर सावधानी बरतें, कोई ऐसा कार्य न करे जो दूसरों को बुरा लगे। संचालन थाना प्रभारी कैलाश चंद गौतम ने किया। बैठक में एसएसआई नरेंद्र कसाना, एसआई इंतजार चौधरी, पूर्व चेयरमैन हिटलर त्यागी, सभासद दैवीदास गौतम, कुंवरपाल सिंह, सरवर मलिक, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग प्रधान सरदार जय सिंह, जयनारायण शर्मा, विमला सैनी, प्रधान अरशद आदि मौजूद रहे।
अफवाहों पर न दें ध्यान
रोहटा/जानीखर्दु/माछरा। होली के मद्देनजर बृहस्पतिवार को रोहटा थाना परिसर में जनप्रतिनिधि और संभ्रांत लोगों के साथ शांति समिति की बैठक हुई। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने शांतिपूर्ण, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
उन्होंने कहा कि किसी तरह की अफवाह की सूचना मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। सुधीर प्रधान, लीलू त्यागी, जंग बहादुर, हाजी ताहिर, मोनू बडम, जोनी त्यागी, रविदत्त, हरेंद्र, राजपाल सिंह, फरीमुद्दीन, संदीप, वीरेंद्र, विक्की आदि मौजूद थे। वहीं जानी थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक को थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने संबोधित किया। कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को तुरंत दें। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और गण्यमान्य व्यक्तियों को अपने क्षेत्र में माहौल सही रखने की अपील की गई। बैठक में एसएसआई विनोद कुमार, उमेश कुमार, हरिओम प्रधान, गुलाब प्रधान, सतेंद्र, मुस्ताक, राजेंद्र, अनिल, नीरज, गुलजार चौहान, हरपाल सिंह, सूरजप्रकाश, नुकल, विकास, राजू, हरेंद्र, हनीफ, गुलफाम आदि मौजूद रहे। वहीं माछरा के हसनपुर कलां गांव में भी शांति समिति की बैठक हुई। इसमें इंस्पेक्टर किठौर रोजंत त्यागी ने कहा कि यदि गांवों में अवैध शराब की बिक्री हुई या किसी व्यक्ति ने हुड़दंग मचाने का प्रयास किया तो उसे जेल भेजा जाएगा। दरोगा शिवधांशु, दरोगा रामेश्वर सिंह, करन सिंह, ब्रजपाल सिंह, सुनील कुमार, प्रधान हसनपुर कलां मुकेश प्रधान, संजय शर्मा, नीलम प्रधान, ऋषिपाल सिंह, अमित कंसल, रामवीर सिंह, महावीर प्रधान, जग्गी जाटव मौजूद रहे।