फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीडीओ ने सेतकुआं में सुनीं समस्याएं, परखे विकास

विज्ञापन
खरखौदा क्षेत्र के गांव सेतकुआ में विकास कार्यों की जांच करते डो
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित, विकास कार्यों की गुणवत्ता जांची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। विकासखंड की ग्राम पंचायत सेतकुआं में शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजित हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का भी जायजा लिया।
सीडीओ संदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने गांव के मॉडल स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, डिजिटल लाइब्रेरी, पंचायत भवन और संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। इसके बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया। समूह सखी और ब्लॉक मिशन प्रबंधक श्याम सुंदर के सहयोग से महिलाओं को लोकओएस एप से जोड़ा गया। मौके पर ही उनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी कराई गई। सीडीओ ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार ने ग्रामीणों से निर्धारित समय में स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उन्होंने गांव में स्वच्छता व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान पति श्रीपाल, एडीओ पंचायत मंजीत सिंह और ग्राम सचिव अमित कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें