बस्तौरा नारंग के गुरुद्वारे से गुल्लक (दानपात्र) चोरी करते चोरों का सीसीटीवी फुटेज स्रोत वीडियो
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के तीन गांवों में स्थित तीन गुरुद्वारों में बृहस्पतिवार की देर रात हुई चोरी के आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए हैं। हालांकि आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। एसएसपी ने स्वाट टीम को भी वारदात के खुलासे के लिए लगाया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने घटना का खुलासा करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार की देर रात क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग में अज्ञात चोरों ने गुरुद्वारा सिंह सभा में खिड़की के रास्ते गुरुद्वारा में घुसकर मुख्य ताला तोड़ते हुए दान की गुल्लक (गोलक) को उठाकर ले गए थे। इसमें करीब 35 से 40 हजार रुपए थे। वहीं खाली गोलक भी सड़क किनारे पड़ी हुई मिली थी। दूसरा मामले में दूधली खादर गांव में स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा में ताला तोड़कर गोलक चोरी की गई। वहीं तीसरे मामला संतपुरा लतीफपुर गांव स्थित गुरुद्वारा साध संगत साहिब का है। यहां पर भी चोरों के गिरोह ने ताला तोड़कर गोलक चुराकर ले गए। तीनों ही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और मौके पर पहुंची थी। आसपास में छानबीन की गई तो तीनों ही गुरुद्वारों की गोलक गन्ने के खेत में पड़ी हुई मिली। इस संबंध में बस्तोरा गांव के गुरुद्वारा साहिब के सेवादार जोगेंद्र सिंह ने थाना पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराते हुए घटना का खुलासा और चोरों पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस टीमें घटना के खुलासे के प्रयास में जुटी हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
बस्तौरा नारंग के गुरुद्वारे से गुल्लक (दानपात्र) चोरी करते चोरों का सीसीटीवी फुटेज स्रोत वीडियो
बस्तौरा नारंग के गुरुद्वारे से गुल्लक (दानपात्र) चोरी करते चोरों का सीसीटीवी फुटेज स्रोत वीडियो