फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में कब्रिस्तान में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, कब्रों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में कब्रिस्तान में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, कब्रों पर रहेगी नजर
विज्ञापन

सरधना। नंगला आर्डर रोड स्थित कब्रिस्तान में एक माह के भीतर दूसरी बार कब्र खोदकर शव निकाले जाने की घटना को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी के सामने पूर्व चेयरमैन ने कब्र की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। जिस पर एसएसपी ने कब्रिस्तान में सीसीटीवी लगवाने को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कब्रिस्तान में दो कब्र खुदी मिली थी। जिनमें से एक कब्र में से एक व्यक्ति के शव को निकालकर तंत्र क्रिया के बाद कपडे़ की गठरी बांधकर वापस कब्र में डाल दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे एसएसपी के सामने पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने यह मुद्दा उठाया। जिस पर एसएसपी ने चेयरपर्सन से कब्रिस्तान में पालिका की तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा। साथ ही सीओ आरपी शाही व थानाध्यक्ष से जल्द मामले का खुलासा करने को कहा। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि कब्रिस्तान में फिर से इस तरह की घटना न हो, इसके लिए गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें