फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू अपडेट: इंतजार खत्म, एक सितंबर से होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, ऐसे देखें पूरा कार्यक्रम

Thu, 20 Aug 2020 05:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और मेरठ-सहारनपुर मंडल के एक लाख 90 हजार छात्र-छात्राओं की अधर में लटकी परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित हो गया है। यूजी-पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं एक सितंबर से तीन पालियों में होंगी। प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं चार सितंबर और बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 10 सितंबर से होंगी। पूरा परीक्षा कार्यक्रम सीसीएसयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन


सीसीएसयू में वार्षिक प्रणाली में बीए-बीएससी-बीकॉम रेग्युलर और बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम प्राइवेट के अलावा सेमेस्टर के सभी कोर्सों की परीक्षाएं अधर में हैं। साढ़े चार लाख छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया जाना है। सिर्फ फाइनल ईयर के विषयों की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। विवि ने 24 अगस्त से परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी की थी, लेकिन अब एक सितंबर से परीक्षाएं होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. रूप नारायण ने बताया कि आज परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: स्वच्छता सर्वेक्षण 2020: मेरठ ने लगाई छलांग, जानें- स्वच्छता की लिस्ट में किस नंबर पर रहा शहर 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुप्रीम कोर्ट भी सुना सकता है फैसला
परीक्षाओं को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट भी फैसला सुना सकता है। अगर परीक्षा नहीं कराने के आदेश दिए जाएंगे तो ये सभी छात्र भी अन्य छात्रों की तरह प्रोन्नत कर दिए जाएंगे। अगर परीक्षा कराने के आदेश दिए जाते हैं तो एक सितंबर से यह परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें