फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU: आ गई तारीख, जान लें कब से होंगी सीसीएसयू की वार्षिक परीक्षाएं; बीएड के आवेदन के लिए बचे महज इतने दिन

Tue, 03 Mar 2026 05:49 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: चौधरी चरण सिंह विवि और उससे संबद्ध कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में होंगी और 28 दिनों तक चलेगी। जल्द ही परीक्षा केंद्र तय हो जाएंगे और प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे संबंधित कॉलेजों में बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम प्राइवेट और बीएससी फिजिकल एजुकेशन की वार्षिक परीक्षाएं 18 मार्च से होंगी। यह दो पालियों में सुबह दस से एक और दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। यह परीक्षाएं 28 कार्य दिवसों में कराई जाएंगी। विवि जल्द ही परीक्षा केंद्र और प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन जारी कर देगा। छात्र विवि वेबसाइट से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की इन परीक्षाओं में करीब 1.10 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। बीते वर्षों के सापेक्ष इस साल विवि में प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट प्रथम वर्ष के पंजीकरण में आई है। प्राइवेट परीक्षा के मुद्दे को लेकर फेडरेशन भी हाईकोर्ट गई हुई है। हालांकि फिलहाल परीक्षाओं पर कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।
 
विज्ञापन

बीएड आवेदन को सिर्फ दो दिन
प्रदेशभर के विवि और इनसे संबद्ध कॉलेजों में बीएड प्रवेश के लिए आवेदन में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। बुंदेलखंड झांसी विवि द्वारा कराई जा रही सत्र 2026-28 की परीक्षा में छात्र बिना विलंब शुल्क पांच मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ छात्रों को दस मार्च तक आवेदन का मौका मिलेगा। सामान्य स्थिति में सामान्य-ओबीसी एवं अन्य राज्य जबकि एससी-एसटी के छात्रों को जहां 1650 एवं 850 रुपये देने होंगे। विलंब शुल्क में यह फीस दो हजार एवं एक हजार रुपये हो जाएगी। आवेदन लिए के https://www.bujhansi.ac.i n पर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

ये भी देखें...
Meerut: सेंट्रल मार्केट में दुकानों पर लगे बिकाऊ के बैनर, कुछ के शटर हटाए, लोकेश खुराना के खिलाफ दी तहरीर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें