फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : अंक अपलोड नहीं किए तो अटकेंगे छात्रों के प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- विषम सेमेस्टर परीक्षा से पहले आंतरिक, बाह्य और प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक पोर्टल पर करने होंगे अपलोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीसीएसयू ने दिसंबर में प्रस्तावित विषम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर कॉलेजों पर शिकंजा कस दिया है। विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के आंतरिक, बाह्य, प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं के अंक अपलोड किए बिना छात्रों के प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो सकेंगे। ऐसे में जिन कॉलेजों ने अब तक अंक अपलोड नहीं किए हैं, उनके छात्रों की परीक्षा में शामिल होने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर यह काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विवि की ओर से 27 नवंबर को जारी निर्देश में कहा गया है कि इससे पहले 31 अक्तूबर और 16 नवंबर को भी पत्र जारी कर अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई कॉलेजों ने अभी तक छात्रों के वांछित अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं। विश्वविद्यालय ने इस पर नाराजगी जताते हुए सभी प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

निर्देशों के मुताबिक, परिसर के विभागों और संबद्ध कॉलेजों में संचालित सभी स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के छात्रों के आंतरिक, बाह्य, प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं के अंक सैद्धांतिक परीक्षाएं शुरू होने से पहले पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्र का अंक अपलोड होने से छूटना नहीं चाहिए। पूर्णांक और प्राप्तांकों का मिलान करने के बाद ही विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाए, ताकि बाद में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन

अंक अपलोड करने के लिए कॉलेजों को विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल [https://ccsuniversityweb.in/](https://ccsuniversityweb.in/?utm_source=chatgpt.com) का इस्तेमाल करना होगा। इसके साथ ही अनुपस्थित छात्रों की सूची और सभी परीक्षाओं के अंकों की पोर्टल प्रति कुलसचिव के नाम से गोपनीय विभाग की खिड़की नंबर-40 पर जमा करानी होगी। विवि ने चेतावनी दी है कि अंक अपलोड नहीं होने की स्थिति में संबंधित छात्रों के प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कराए जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज और संस्थान की होगी। तकनीकी परेशानी होने पर कॉलेज हेल्पलाइन नंबर 8077791145 और 7078132884 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा helpdeskccsuwebgmail.com पर ई-मेल के माध्यम से भी समस्या बताई जा सकती है। वहीं, प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के अंकों को समर्थ पोर्टल पर अपलोड करने के संबंध में विश्वविद्यालय अलग से विज्ञप्ति जारी करेगा। फिलहाल दिसंबर-2026 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं से पहले सभी संबंधित अंक अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें