फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू ने मलयेशिया विवि के साथ शैक्षणिक संबंध मजबूत किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग मजबूत करने की दिशा में पहल की है। विश्वविद्यालय ने मलयेशिया विवि के साथ पूर्व में हुए समझौता ज्ञापन के तहत एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की।
विज्ञापन


बैठक में मलेशिया विवि के वरिष्ठ प्रतिनिधि प्रो. डॉ. अब्दोल अली खातिबी का स्वागत किया गया। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला सहित कई वरिष्ठ शिक्षाविद मौजूद रहे। प्रो. खातिबी ने कुलपति को स्मृति-चिह्न भेंट किया। शोध एवं विकास निदेशक प्रो. बीरपाल सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया। प्रो. खातिबी ने मलयेशिया विवि की वैश्विक रैंकिंग और शोध क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने संयुक्त शोध, प्रकाशन, पर्यवेक्षण और दोहरी डिग्री कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव रखा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजीसी मानकों के अनुरूप इन प्रस्तावों पर विचार करने की बात कही।

छात्र विनिमय और भविष्य की योजनाएं
बैठक में छात्र विनिमय कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। इसमें एमबीए, बीकॉम, फार्मेसी और मेडिकल छात्रों के लिए अवसर तलाशने पर जोर दिया गया। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता की मौजूदगी में मेडिकल शिक्षा में सहयोग पर विचार हुआ। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि योग्य छात्रों को अल्पकालिक शैक्षणिक भ्रमण के लिए मलेशिया भेजा जाएगा। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा, क्रेडिट हस्तांतरण और कौशल आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा देने का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें