फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट डिग्री घर पहुंचाएगा विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध कॉलेजों में नए सत्र से प्राइवेट छात्र-छात्राओं की डिग्री उनके घर पहुंचेगी। इसके लिए विवि प्रशासन ने कोरियर कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। ऐसे में परीक्षा फार्म भरते वक्त छात्र-छात्राएं वही पता भरें जहां पर उनकी डिग्री कोरियर से पहुंच सके।
विज्ञापन

विवि से संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को पहले डिग्री लेने के लिए विवि आना पड़ता था। वर्ष 2015 से डिग्रियां कॉलेजों में भेजी जा रही हैं। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने इस व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद कोरियर कंपनी के जरिए डिग्री घर भिजवाने की तैयारी शुरू हुई। डिग्री के बैकलॉग की बात करें तो 2017 की डिग्रियां भी आ चुकी हैं। इनको कॉलेजों में भेजा जा चुका है। हर साल दीक्षांत समारोह तो हो जाता है, लेकिन छात्रों को डिग्रियां समय से नहीं मिल पाती हैं। विवि प्रशासन ने सारी डिग्रियों का बैकलॉग खत्म कराने का निर्णय लिया। डिग्री प्रिंट कराने वाली कंपनी को वर्ष 2018 की डिग्रियां तुरंत पूरी करने के निर्देश दिए गए। यह व्यवस्था रेगुलर और प्राइवेट दोनों छात्र-छात्राओं के लिए की जा रही है। इससे छात्र-छात्राओं को फ ायदा मिलेगा। वहीं, विवि में डिग्री के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं की भीड़ कम होगी। कोरियर कंपनियों से आवेदन मांगने के संबंध में विवि की वेबसाइट पर भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें