फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : सेमेस्टर के आठ कोर्सों का रिजल्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू : सेमेस्टर के आठ कोर्सों का रिजल्ट जारी
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में दिसंबर-2019 में हुई परीक्षाओं का रिजल्ट अभी तक निकल रहा है। कंपनी की लापरवाही के कारण कई कोर्सों का रिजल्ट अब भी अटका हुआ है। रविवार को विवि ने सेमेस्टर के आठ कोर्सों का रिजल्ट जारी कर दिया।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में सेमेस्टर के कोर्सों की परीक्षाएं दिसंबर में हुईं थी। इन सभी का मूल्यांकन फरवरी में पूरा हो गया था। कंपनी को नंबर चेक करने के बाद फाइनल डाटा भेजना था। 18 मार्च तक तक कई रिजल्ट निकले लेकिन कंपनी की लेटलतीफी के कारण दर्जनों कोर्सों के रिजल्ट रुके रहे। रविवार को जो रिजल्ट जारी हुए हैं उनमें बीजेएमसी प्रथम, तृृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी बायो केमिस्ट्री प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, एमएससी बायो इन फार्मेटिक्स प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, एमएससी बायो टेक्नोलॉजी प्रथम एवं तृतीय, एमएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, एमएससी माइक्रो बायोलॉजी प्रथम एवं तृतीय, एमलिब प्रथम एवं तृतीय, एमजेएमसी प्रथम एवं तृतीय एवं एमआईबी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर 2019-दिसंबर शामिल हैं। रिजल्ट सोमवार से विवि की वेबसाइट पर देखा सकता है। जिन कॉलेजों ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं के नंबर नहीं भेजे हैं, उनके रिजल्ट रोक दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें