फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू के रजिस्ट्रार का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि के रजिस्ट्रार का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। हैकर्स ने अकाउंट बनाकर उनके परिचितों को मैसेज भेजा और खुद को परेशानी में बताते हुए खाते में रुपये डालने की मांग की। एक परिचित के फोन करने पर रजिस्ट्रार को इसकी जानकारी हुई। रजिस्ट्रार ने इसकी शिकायत एसपी क्राइम से की। फिलहाल साइबर सेल जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सीसीएसयू के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा के पास सोमवार दोपहर एक परिचित का फोन आया। उसने पूछा कि अकाउंट में कितने पैसे डालने हैं। इस सवाल पर हैरान रह गए। कारण पूछने पर परिचित ने बताया कि उनके पास फेसबुक अकाउंट से मैसेज आया था। उसमें परेशानी बताते हुए तुरंत अकाउंट में 30 हजार रुपये डालने की बात कही गई थी। कुछ ही देर में हैकर ने इस तरह का मैसेज रजिस्ट्रार के कई परिचितों को भेज दिया। इसके बाद रजिस्ट्रार ने अपने फेसबुक अकाउंट से जुड़े परिचितों को मैसेज भेजकर फेक अकाउंट की जानकारी दी।
झारखंड से संचालित है अकाउंट
एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि साइबर सेल को जांच में पता चला है कि आरोपी ने लोगों को फेडरल बैंक का जो अकाउंट दिया है, वो झारखंड के किसी पुष्कर आर्य के नाम पर है। हैकर ने रजिस्ट्रार की आईडी से फोटो लेकर उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। उन्होंने बताया कि फेक अकाउंट को बंद कराने के लिए मेल भेजी गई है। आगे जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जागरूक रहें, साइबर गिरोह हैं सक्रिय
साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। डेढ़ माह पहले एडीएम सिटी रहे मुकेश चंद्र के नाम से भी फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर इसी तरह से लोगों को मैसेज भेजे गए थे। कुछ साल पहले तो आईजी के सीएयूजी नंबर का क्लोन बनाकर इंस्पेक्टरों तक से अकाउंट में पैसे डलवा लिए गए थे। एसपी क्राइम ने कहा कि ऐसे मैसेज से सतर्क रहे। ऐसा मैसेज आने पर संबंधित से बात जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें