फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू ने प्रोविजनल सर्टिफिकेट के लिए छात्रों को दी ऑनलाइन सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिसके बाद अब छात्र-छात्राओं को अपने प्रोविजनल सर्टिफिकेट के लिए विश्वविद्यालय या छात्र सहायता केंद्र में अनावश्यक रूप से चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विश्वविद्यालय ने छात्रों को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध की है।
विज्ञापन

यदि किसी भी छात्र को प्रोविजनल सर्टिफिकेट की आवश्यकता है, तो वह विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के इस लिंक के माध्यम से अपना सर्टिफिकेट आसानी से डाउनलोड कर सकता है। छात्र की https://forms.ccsuforms.in/onlinecertificate/
इस ऑनलाइन सुविधा के अंतर्गत 2010 से 2024 तक उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राएं अपने प्रोविजनल सर्टिफिकेट को स्वयं घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह सुरक्षित, सरल और समय की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी प्रो. मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस नई सुविधा का लाभ उठाते हुए अब तक 3000 छात्र-छात्राएं अपने प्रोविजनल सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त 20 अगस्त तक 4000 से अधिक विद्यार्थियों को छात्र सहायता केंद्र के माध्यम से प्रोविजनल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जा चुके है।
सीसीएसयू ने की छात्र-छात्राओं से अपील
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी छात्र-छात्राओं से निवेदन किया गया है कि वे अनावश्यक रूप से विश्वविद्यालय में आकर परेशान न हों। अब प्रत्येक विद्यार्थी अपने मोबाइल या कंप्यूटर से विश्वविद्यालय पोर्टल पर जाकर आसानी से सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकता है। यह सुविधा विद्यार्थियों को समय और धन की बचत के साथ-साथ पारदर्शिता और सरलता भी प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें