फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएमआर सीट में गड़बड़ी, चार पेपर स्थगित 

Sun, 10 Apr 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू लोगो। - फोटो : सीसीएसयू लोगो।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने चार दिनों की परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है। ओएमआर शीट में रोल नंबर के बॉक्स में एक कॉलम कम छपने की वजह से यह निर्णय लिया गया। प्रिंटिंग की गलती की वजह से हजारों छात्रों को परेशान होना पड़ेगा। इसका असर विवि के शेड्यूल पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन


विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक 11, 12, 13 और 16 अप्रैल को होने वाली ओएमआर बेस्ड परीक्षा स्थगित की गई है। जो परीक्षा स्थगित की गई है उसमें बीए, बीएससी के क्वालीफाइंग कोर्स और एमए के पेपर हैं। फाइनल ईयर और क्वालीफाइंग कोर्स की परीक्षा ओएमआर बेस्ड होती है। शनिवार शाम कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेपर स्थगित करने का निर्णय लिया गया। जल्द ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी।

बाकी परीक्षा यथावत होंगी। दरअसल विवि ने कॉलेजों को जो ओएमआर शीट भेजी थी, उनकी प्रिंटिंग में गलती पकड़ी गई। शीट में रोल नंबर वाले बॉक्स में 12 कॉलम होते हैं, शीट पर 11 कॉलम बने थे। मूल्यांकन के समय दिक्कत होती। शीट का मूल्यांकन कंप्यूटराइज्ड होना था। ऐसे में हाथ से छेड़छाड़ करने पर रीड नहीं करने की शिकायत रहती। कई जिलों के कॉलेजों ने विवि से इसकी शिकायत की। शनिवार देर शाम विवि ने बैठक कर परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया। 16 अप्रैल तक की शीट कॉलेजों को भेजी गई थी।
विज्ञापन


परीक्षा का शेड्यूल बदलेगा 
चार दिनों की परीक्षा स्थगित करने से विवि की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल बिगड़ेगा। आखिरी पेपर 31 मई को है। अब यह चार दिनों की परीक्षा अंत में कराई जाएगी। इससे पहले सभी दिन पहले से पेपर तय हैं। परीक्षा मई में खत्म होनी थी अब जून तक चलेंगी। 

गलती प्रिंटिंग की, असर छात्रों पर
प्रिंटिंग की यह बड़ी गलती है। जिसका असर एक लाख से अधिक छात्रों पर पड़ रहा है। देखना यह है कि विवि इसमें कोई कार्रवाई करेगा या नहीं। प्रिंटिंग की गलती की वजह से हर साल छात्रों को परेशानी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें