फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्पीड स्टार’ बनने उमड़े युवा

Mon, 22 Feb 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर रविवार को इंडियन स्पीड स्टार के लिए ट्रायल हुआ। इसमें जिले भर के युवा उमड़ पड़े। लड़के और लड़कियों ने अपने-अपने एज ग्रुप में दौड़ लगाई।
विज्ञापन


कुछ प्रोफेशनल तो कुछ नॉन प्रोफेशनल धावक मैदान पर उतरे। करीब एक हजार प्रतियोगी पहुंचे। जिले से 37 युवाओं ने स्टेट लेवल के लिए क्वालीफाई किया है।

नेशनल युवा कॉर्पोरेटिव सोसायटी ने यह ट्रायल कराया। शुभारंभ नितेश तोमर और एमआईईटी के वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल ने किया। एज ग्रुप 11 साल से 17 साल रखा गया था। 100 मीटर, 200 मीटर और 800 मीटर वर्ग में दौड़ हुई। टेक्निकल टीम में हर वर्ग के क्वालीफाई टाइम तय कर रखा था।

ट्रायल को दो एज ग्रुप अंडर 14 और अंडर 17 में बांटा गया था। अंडर 14 में लड़कों के लिए क्वालीफाई टाइम 12.65 सेकेंड, लड़कियों के लिए 14.25 सेकेंड, 200 मीटर में लड़कों के लिए 26.45 सेकेंड, लड़कियों के लिए 28.85 सेकेंड रखा गया था। अंडर 17 में 100 मीटर में लड़कों के लिए क्वालीफाई टाइम 11.85 सेकेंड, लड़कियों के लिए 13.55 सेकेंड, 200 मीटर में लड़कों के लिए 24.40 सेकेंड, लड़कियों के लिए 27.4 सेकेंड, 800 मीटर लड़कों के लिए 2. 12 मिनट और लड़कियों के लिए 2.33 मिनट रखा गया था।
विज्ञापन


जिला प्रतिनिधि प्रवीण भड़ाना के मुताबिक मेरठ से कुल 37 प्रतिभागियों ने स्टेट लेवल के लिए क्वालीफाई किया है। 27 और 28 फरवरी को लखनऊ में स्टेट लेवल का ट्रायल होगा। उसके बाद नेशनल लेवल का ट्रायल होगा। वालंटियर में मीनल गौतम, राहुल विकल, धीरज कांत मिश्रा, प्रभाकर, भारत, गौरव और शुभम का योगदान रहा।

पेंट पहनकर पहुंचे दौड़ने
स्पीड स्टार बनने की ललक युवाओं में दिखी। कोई पेंट शर्ट में दौड़ने पहुंच गया तो कोई कुर्ता पायजामा में दौड़ लगाने को उतावला था। दर्शकों की संख्या भी खासी रही। जिले लेवल के इवेंट में प्रतिभागियों ने जोश और जुनून दिखाया है।
विज्ञापन


सिर्फ एक लड़की ने किया क्वालीफाई
37 प्रतिभागियों में से सिर्फ एक लड़की ने क्वालीफाई किया। 100 मीटर वर्ग में लड़की ने बाजी मारी। करीब 40 लड़कियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें