फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल का पदनाम हुआ प्रोफेसर

Mon, 15 Feb 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर और मेरठ मंडल के 50 एडेड और 15 राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल अब अपने नाम के आगे प्रोफेसर लिख सकेंगे। इनके पदनाम बदल गए हैं। रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में यह फैसला हुआ।
विज्ञापन


इसके अलावा कैंपस स्थित तीन हॉस्टलों के नाम बड़ी हस्तियों के नाम पर रखे गए हैं। कुछ कॉलेजों के कोर्स बंद करने की मांग भी स्वीकार कर ली गई है।

सीसीएसयू में दोपहर तीन बजे से कार्य परिषद की बैठक में कुलाधिपति द्वारा नियुक्त सदस्य न्यायाधीश सुनीत कुमार और शासन द्वारा हाल में नियुक्त परीक्षा नियंत्रक वीके सिन्हा का स्वागत किया गया। सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक विवि से संबंध डिग्री कॉलेजों के प्रिंसिपल का पदनाम प्रोफेसर करने का ईसी ने अनुमोदन कर दिया है।

अब प्रिंसिपल अपने नाम के आगे प्रोफेसर लिख सकेंगे। विवि छात्रसंघ महामंत्री सत्यम त्रिपाठी के प्रत्यावेदन बीटेक हॉस्टल का नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम करने, न्यू ब्वॉयज हॉस्टल का पंडित दीन दयाल उपाध्याय करने और न्यू गर्ल्स हॉस्टल का नाम रानी लक्ष्मीबाई हॉस्टल करने को भी मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन


जल्द ही हॉस्टलों पर नेम प्लेट लग जाएगी। विवि के सभी आठ हॉस्टलों का नामकरण हो गया है। कुछ कॉलेजों ने उनके यहां चल रहे कोर्स बंद करने की मांग की थी। ईसी ने इसकी इजाजत दे दी है। मुरादनगर स्थित आईटीएस सेंटर फोर डेंटल स्टडीज एंड रिसर्च में एमडीएस कोर्स के तीन विषयों में सीट बढ़ाने पर मुहर लग गई है।

विवि कर्मचारी अरशद हुसैन को सहायक कार्यालय अधीक्षक से कार्यालय अधीक्षक और सुशील कुमार को वरिष्ठ सहायक से सहायक कार्यालय अधीक्षक बना दिया है। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने की। रजिस्ट्रार दीप चंद्र, वित्त अधिकारी अनिल अग्रवाल, प्रो. एसपी सिंह, प्रो. एमयू चराया, प्रो. पीके मिश्रा, डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. यशवेंद्र वर्मा मौजूद रहे।

कैंपस में शुरू होगा बीजेएमसी कोर्स
कार्य परिषद ने कैंपस में सत्र 2016-17 से बीजेएमसी (बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। फिलहाल जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में एमजेएमसी कोर्स चल रहा है। विभाग सेल्फ फाइनेंस में है। कई साल बाद कैंपस नया कोर्स जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें