फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 फरवरी से सेमेस्टर एग्जाम संभव

Wed, 03 Feb 2016 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू 13 फरवरी से सेमेस्टर एग्जाम शुरू करने की तैयारी कर रही है। ट्रेडिशनल कोर्स के पेपर पहले शुरू किए जाएंगे। इसके बाद प्रोफेशनल कोर्स की एग्जाम शुरू होंगे। अधिकारियों की 13 से ट्रेडिशनल और 18 फरवरी से प्रोफेशनल कोर्स के एग्जाम शुरू करने पर सहमति बनी है। अभी परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन


विवि सेमेस्टर एग्जाम में इस बार पिछड़ चुका है। दिसंबर सेमेस्टर के एग्जाम अभी तक शुरू नहीं हुए हैं। डेट तय करने को लेकर बैठक चल रही हैं। डेट तय भी कर ली हैं, लेकिन जब तक एग्जाम फार्म भरवाने का काम पूरा नहीं हो जाता डेट घोषित नहीं की जा सकती। मेरठ और सहारनपुर मंडल में एक लाख 23 हजार छात्र एग्जाम फार्म भर चुके हैं। कुछ छात्रों के फार्म अभी भी बचे हैं। बुधवार को परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि है।

एंट्रेंस की डेट पर हंगामा
एनएसयूआई ने मंगलवार को विवि में प्रदर्शन कर प्रोवीसी और रजिस्ट्रार का घेराव किया। एनएसयूआई के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में छात्रों ने तीन मांग रखी। पहली मांग परीक्षा फार्म में छात्रों के फार्म नहीं खुलने की शिकायत दूर करने को कहा। जिस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन


दूसरा छात्रवृत्ति को लेकर शासन ने हाल में ऐसे छात्र जिनका रजिस्ट्रेशन हो चुका था, लेकिन फार्म जमा नहीं हुए। उनके फार्म अग्रसारित होने के बाद जमा होने के लिए डेट बढ़ाई है। इसका हवाला देते हुए दो दिन के लिए रजिस्ट्रेशन खुलवाने के लिए शासन को पत्र लिखने की मांग की। छात्रों ने कहा एडमिशन देर से होने की वजह से छात्र फार्म नहीं भर पाए। तीसरी मांग पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट की डेट बदलने की उठाई। एंट्रेंस 20 मार्च को है, उस दिन पीसीएस और एसएससी की भी परीक्षा है। डेट बदलने का आश्वासन छात्रों को मिला है। इस मौके पर सचिन चौधरी, आदित्य पंवार, पवनेश गौड़, विशाल, मोहित और दीपक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें