फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 के बाद भरे जाएंगे रेग्युलर, प्राइवेट फॉर्म

Mon, 01 Feb 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय रेग्युलर और प्राइवेट छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरवाने की तैयारी कर रहा है। सेमेस्टर एग्जाम के फॉर्म भरे जा रहे हैं। 10 से 15 फरवरी के बीच फॉर्म ऑनलाइन करने की तैयारी है।
विज्ञापन


पुरानी कंपनी से छात्रों का डाटा ट्रांसफर कराया जा रहा है। रेग्युलर और प्राइवेट के फॉर्म साथ-साथ भरे जाएंगे। मार्च में हर हाल में मुख्य परीक्षाएं शुरू होनी हैं।

सीसीएसयू करीब छह लाख छात्रों की परीक्षा कराता है। सवा लाख छात्र सेमेस्टर एग्जाम के हैं। इनके फॉर्म भरे जा रहे हैं। करीब पांच लाख छात्र-छात्राएं प्राइवेट और रेग्युलर कोर्स के हैं। ये सभी ट्रेडिशनल कोर्स के हैं। इनको फॉर्म का ज्यादा इंतजार है। मेरिट कम होने और सीट भरने की वजह से जिनका एडमिशन नहीं हुआ, वह प्राइवेट फॉर्म का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


विवि के सूत्रों के मुताबिक फरवरी के दूसरे सप्ताह में फॉर्म आएंगे। शुरू में 10 दिन फॉर्म भरने के लिए दिए जाएंगे। पुरानी कंपनी से छात्रों का डाटा लिया जा रहा है। नई कंपनी उस पर काम करेगी। फिलहाल सेमेस्टर एग्जाम फॉर्म भरने की अंतिम तिथि एक फरवरी है।

फॉर्म नहीं खुलने की शिकायत अभी भी आ रही है। सोमवार को रुख साफ होगा कि डेट और बढ़ती है या नहीं। विवि के अधिकारियों का दावा है कि एक भी छात्र फार्म भरने से वंचित नहीं रहेगा। उसे पूरा मौका दिया जाएगा। वह लापरवाही करता है तो उसके लिए विवि जिम्मेदार नहीं होगा।

बड़े पेपर पहले कराने की योजना
विवि की मुख्य परीक्षा मार्च के आखिर में शुरू होती हैं। शुरुआत छोटे पेपर से होती है। इस बार बड़े पेपर जल्दी कराने की योजना है। बड़े पेपर जल्दी होंगे तो उनका मूल्यांकन जल्दी शुरू होगा और रिजल्ट जल्दी आएगा।

स्कीम को इस हिसाब से तैयार करने की योजना है। हालांकि यह सब इस बात पर भी निर्भर करता है कि विवि कब तक फॉर्म भरवाता है और परीक्षा कब शुरू होती है। बड़े पेपर जल्दी कराने के लिए तैयारी के लिए वक्त चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें