फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेरीफिकेशन में वेटिंग 10 हजार से ऊपर

Wed, 20 Jan 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू में इन दिनों वेरीफिकेशन में वेटिंग 10 हजार से ऊपर चल रही है। नवंबर से शुरू हुई वेटिंग जनवरी तक खत्म नहीं हुई है। 200-250 वेरीफिकेशन प्रतिदिन आ रहे हैं, लेकिन जिस रफ्तार से इन्हें निपटाया जा रहा है, उससे करीब दो महीने लगेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में 72 हजार शिक्षकों की नियुक्ति और अन्य शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद सबसे अधिक वेरीफिकेशन के केस सीसीएसयू के पास आ रहे हैं। ज्यादातर चयनित अभ्यर्थियों ने सीसीएसयू से बीएड की है। जानकारों के मुताबिक इनमें 20 हजार से अधिक छात्र सीसीएसयू के चयनित हुए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में सबसे अधिक बीएड कॉलेज सीसीएसयू से संबद्ध हैं। वेरीफिकेशन का लॉट नवंबर से आना शुरू हुआ। फिलहाल 10 हजार से अधिक वेरीफिकेशन आए हुए हैं। करीब इतने ही का सत्यापन हो चुका है। रोजाना 200 से 250 छात्रों का वेरीफिकेशन किया जा रहा है।

दलाल सक्रिय, तुरंत होगा काम
वेरीफिकेशन तुरंत कराने के लिए दलाल सक्रिय हैं। वह पैसे लेकर उसी दिन वेरीफिकेशन करा रहे हैं। दूसरे जिलों से आने वाले छात्र उनके चंगुल में फंस रहे हैं। वेटिंग और कई चक्कर लगाने से अच्छा वह पैसे देेकर अपना काम कर रहे हैं। हालांकि विजिलेंस ऑफिसर ने पैसे मांगने वालों की शिकायत करने के लिए कार्यालय पर अपना नंबर चस्पा कराया है।
विज्ञापन


रिजल्ट सुधरवाने की भीड़
विवि में इन दिनों रिजल्ट सुधरवाने की भी भीड़ लग रही है। पीएचडी एंट्रेंस फार्म भरने के लिए मार्कशीट की गड़बड़ी सही कराने और एग्जाम फार्म के लिए इन दिनों मार्कशीट सुधार कराने वालों की भीड़ कैंपस पहुंच रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें