फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनल और प्रैक्टिकल के नंबर भेजने में गड़बड़ी

Thu, 14 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू को कॉलेजों से मिलने वाले इंटरनल और प्रैक्टिकल के नंबर भेजने में गड़बड़ी हो रही है। बिना परीक्षक के हस्ताक्षर के नंबर भेजे जा रहे हैं। इस पर सवाल खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन


विवि ने मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों के लिए सर्कुलर जारी किया है। जिसमें कहा है कि इंटरनल और प्रैक्टिकल के नंबर बिना परीक्षक हस्ताक्षर के कॉलेज नंबर भेज रहे हैं। यह सही नहीं है। बिना हस्ताक्षर नंबर नहीं भेजे जाएं। विवि का सर्कुलर बड़ी चूक और गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहा है।

वहीं कॉलेजों का कहना है सब ठीक है। विवि परीक्षक के नाम तो भेज देता है, लेकिन फर्स्ट ईयर के छात्रों को जब नंबर एलॉट नहीं होता तो ऐसे में कैसे परीक्षक हस्ताक्षर करे। इसमें विवि की भी चूक बताई जा रही है।
विज्ञापन


परीक्षकों के नाम भेजे, रोल नंबर तय नहीं
विवि इस बार मौखिक परीक्षा मुख्य परीक्षा से पहले कराने की तैयारी कर रहा है। कॉलेजों के पास एक्सपर्ट के नाम पहले ही भेज दिए गए हैं, लेकिन कॉलेजों के सामने परेशानी यह है कि फर्स्ट ईयर के छात्रों को तो अभी रोल नंबर भी एलॉट नहीं हुआ है। ऐसे में कैसे प्रैक्टिकल और वायवा कराया जाए। तैयारी अधूरी साबित हो रही है। परीक्षा शुरू होने के बाद प्रैक्टिकल बाद में होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें