फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पीजी एडमिशन के सीसीएसयू के स्पोर्ट्स शुरू

Sat, 19 Sep 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना पोस्ट ग्रेजुएशन के एडमिशन हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स शुरू हो गए हैं। शुक्रवार सुबह विवि कैंपस में पुरुष और महिला क्रॉस कंट्री से सत्र 2015-16 के स्पोर्ट्स की शुरुआत हुई। पुरुषों में मेरठ कॉलेज के विनीत कुमार और महिलाओं में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की दिव्या पांडे ने पहला पुरस्कार जीता।
विज्ञापन


विवि के एडमिशन प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से खेल कैलेंडर पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। पीजी में एडमिशन लेने वाले खिलाड़ी यूनिवर्सिटी लेवल की चैंपियनशिप में भाग लेने से वंचित रह जाएंगे, क्योंकि ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी को स्पोर्ट्स कैलेंडर अपने वक्त पर शुरू हो रहा है।
शनिवार को विवि ने तपोवन में आनन-फानन में क्रॉस कंट्री कराई। पुरुष वर्ग (12.5 किमी) में 13 टीम और महिला वर्ग में (6 किमी) में चार टीमों ने भाग लिया। प्रतिभाग करने वाली टीम देर से पहुंची इसलिए क्रॉस कंट्री करीब दो घंटे देरी से शुरू हुई।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में पहला स्थान मेरठ कॉलेज के विनीत कुमार, दूसरा डीजे कॉलेज बड़ौत के मोहित कुमार और तीसरा स्थान सीएसएडी कॉलेज चरथावल के अश्विनी ने हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की दिव्या पांडे ने पहला स्थान, एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर की छात्रा शालू ने दूसरा और डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर की छात्रा मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

निर्णायक मंडल में डॉ. वाईएस तोमर, डॉ. संजय यादव, डॉ. जितेंद्र कुमार, टीम मैनेजर में डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. विजय सिह, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. डीसी मौर्य और डॉ. छाया चौधरी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. जीएस रुहल, डॉ. एसएस सूरी और डॉ. भावना मित्तल का सहयोग रहा।  

आनन-फानन में हो रही तैयारी
शनिवार से एसएसवी कॉलेज हापुड़ में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू हो रही है। यह दो दिन चलेगी। 29 सितंबर से नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू होगी। इससे पहले विवि को कॉलेजों से अपने टीम तैयार करनी है। क्रॉस कंट्री नॉर्थ जोन 10 अक्तूबर को मंगलौर में शुरू हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें