फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से भरें सीसीएसयू के बैक परीक्षा फॉर्म

Mon, 19 Oct 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू के सत्र 2014-15 के बैक परीक्षा और इंप्रूवमेंट के फॉर्म सोमवार से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन हो जाएंगे। मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों के विद्यार्थी फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन


विवि ने फॉर्म भरने के लिए 10 दिन का वक्त दिया है। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में जिनको फार्म भरना है, वह शुरू में ही भर दें। आखिरी तिथि का इंतजार न करें। परीक्षा नवंबर के आखिर में शुरू कराने की तैयारी है।

एक लाख से अधिक विद्यार्थियों द्वारा फॉर्म भरे जाने की उम्मीद है। विवि ने इस साल बैक परीक्षा अलग से कराने का निर्णय किया है। पिछले साल विवि ने अलग से परीक्षा करानी बंद कर दी थी। विवि सूत्रों के मुताबिक नवंबर के आखिरी सप्ताह में परीक्षा शुरू हो जाएगी। जनवरी तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म 28 अक्तूबर तक वेबसाइट www.ccsuonline.in पर भरे जा सकेंगे। कॉलेजों में फार्म 30 अक्तूबर तक और विवि में दो नवंबर तक जमा होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें