चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने नौ जिलों के कॉलेजों में 40 प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं 15 मई से कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जल्द ही इनके एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट से अपलोड किए जा सकेंगे। विवि ने इस संबंध में सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
इन कॉलेजों के परीक्षा सेंटर एडेड कॉलेजों में बनाए जाएंगे। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह सात बजे से सुबह दस बजे तक और सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच होंगी। जिन कोर्सों की परीक्षाएं होनी हैं, उनमें बीबीए, बीसीए, पांच वर्षीय एलएलबी, बीजेएमसी, बीपीईएस, बीएससी कंप्यूटर साइंस, एमजेएमसी, एमआईबी, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमएससी माइक्रोबायलॉजी, एमएससी बायोइनफॉरमेटिक्स, एमसीएस और एमएससी कंप्यूटर साइंस शामिल है।
इसके अलावा एमटेक, बायोटेक ईटीसी, बीटेक, एमबीए, सीएस बी वॉयस, बीएफए, बीलिब, बीपीई, बीपीएड, एमलिब, एमपीई, बीए-बीएड, बीईआईईडी, बीपीटी, बीओटी, बीएमएल, बीआरआरडीआईटी, बीएससी नर्सिंग, पीबी नर्सिंग, एमपीटी, एमओटी, एमएससी नर्सिंग के मेन एग्जाम होने हैं। वहीं, बीपीएड और एमपीएड की परीक्षाएं भी 15 मई से शुरू हो जाएंगी। इनमें द्वितीय, चतुर्थ, छठे और आठवें सेमेस्टर कोर्सों के एग्जाम होने हैं। प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ ईयर के कोर्सों के एग्जाम हैं। सभी कोर्सों का परीक्षा कार्यक्रम सीसीएसयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।