फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू की एक मार्च से परीक्षा, 10 को दीक्षांत

Sat, 04 Feb 2017 11:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू ने अपने दो सबसे महत्वपूर्ण आयोजन की डेट तय कर ली है। सबसे बड़ा आयोजन मुख्य परीक्षा है। मुख्य परीक्षा 2017 एक मार्च से कराने की तैयारी है। स्कीम तैयार कर ली गई है। विवि अगले सप्ताह जारी कर सकता है। मेरठ और सहारनपुर मंडल में करीब 4 लाख 80 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देेंगे। दूसरा बड़ा आयोजन दीक्षांत समारोह है। विवि ने स्थगित होने के बाद नई तिथि 10 मार्च तय की है। मुहर लगने के लिए विवि ने राजभवन सूचना भेज दी है।
विज्ञापन


यूजी और पीजी फाइनल ईयर की परीक्षा शुरुआत में होगी। दीक्षांत समारोह की डेट तय होने के बाद दो-तीन पेपर पीछे हट सकते हैं। स्कीम में यह बदलाव कर जल्द वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा के पेपर बनवाने का काम चल रहा है। विवि जल्द परीक्षा शुरू कर समय पर खत्म करना चाहता है। उधर, दीक्षांत समारोह जिसकी पहले डेट 13 फरवरी तय की गई थी। कुलाधिपति की मंजूरी से स्थगित कर दिया गया था। मेरठ और सहारनपुर मंडल में क्रमश: 11 और 15 फरवरी को मतदान है। इस वजह से दीक्षांत को टालने की गुजारिश कुलाधिपति राम नाईक से की गई थी। विवि ने अपनी ओर से डेट तय कर राजभवन भेज दी है। सूत्रों के मुताबिक 10 मार्च को दीक्षांत समारोह होगा। मुख्य अतिथि के नाम पर सीएसआईआर के निदेशक डॉ. गिरीश साहनी का नाम सबसे ऊपर है। वह दीक्षांत के मुख्यातिथि हो सकते हैं। मुख्य अतिथि और डेट पर अभी कुलाधिपति की मुहर लगनी बाकी है।

दो बड़े आयोजन साथ-साथ
विवि मुख्य परीक्षा और दीक्षांत समारोह दो बड़े आयोजन साथ-साथ कराएगा। हालांकि दीक्षांत से जुड़ी अधिकांश तैयारी हो चुकी है। मेडल लिस्ट तैयार है। विवि ने संशोधन भी मांग लिए थे। डिग्री प्रिंट करने का ऑर्डर दे रखा है। इस बार एलएलआरएम कॉलेज का दीक्षांत भी साथ होगा। विवि फिलहाल परीक्षा की तैयारी में लगा है। एडमिट कार्ड 15 फरवरी तक वेबसाइट पर अपलोड होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें