फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरिट में संशोधन, आज से एडमिशन  

Mon, 04 Jul 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सीसीएसयू के डिग्री कॉलेजों में सोमवार से दाखिले की दौड़ शुरू हो जाएगी। विवि ने ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए पहली मेरिट जारी कर दी है। मेरिट यूपी बोर्ड और अन्य बोर्ड (सीबीएसई, आईसीएसई आदि) वाइज जारी की है। रविवार को विवि ने संशोधित मेरिट जारी की है।
विज्ञापन


दरअसल, पहले जारी की गई मेरिट में कश्मीरी छात्र शामिल हैं। जिनके आने से जनरल की मेरिट डाउन हो गई, जबकि ओबीसी और एससी की मेरिट हाई थी। कई कॉलेज और कोर्स में यह हुआ। अब विवि ने कश्मीरी छात्रों को हटाकर मेरिट जारी की है।

विवि के मुताबिक रविवार शाम पंजीकृत आवेदकों को मेरिट में होने की सूचना मैसेज के माध्यम से भेजी गई है। मैसेज बल्क में भेजे गए हैं। आवेदक अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से मेरिट चेक कर सकते हैं। मेरिट के अलावा रैंक भी जारी की गई है। मेरिट चेक करने के दौरान स्टेट्स और रैंक का विकल्प दिया गया है। सीसीएसयू के एडमिशन पोर्टल पर जाकर आवेदक ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


अगर कैंडीडेट ने तीन कॉलेजों में आवेदन किया है और तीनों जगह की मेरिट में वह आ गया है तो हर कॉलेज के प्रिंट पर अलग गोपनीय नंबर आएगा। वह यूनिक आईडी नंबर होगा। पहली मेरिट की स्थिति और रेस्पांस का पता अगले दो दिन में चलेगा। कितने एडमिशन होते हैं और छात्र का क्या फीडबैक आता है? पहली मेरिट के एडमिशन चार और पांच जुलाई को होंगे। इसके अलावा एक दिन और दिया जाएगा। यह ईद की छुट्टी पर निर्भर करेगा।

बनवा लें ड्राफ्ट, चेक कर लें लॉगिन 
आवेदकों के लिए सलाह है कि अगर उनका नाम मेरिट में आ गया है तो ऑफर लेटर डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले कॉलेज में जमा होने वाली फीस का ड्रॉफ्ट बनवा लें। अधिकांश कॉलेजों में फीस ड्रॉफ्ट से जमा हो रही है। पता कर लें कितनी फीस और किस नाम से ड्राफ्ट बनना है।

छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुलने से भीड़ रहेगी। बल्क में मैसेज भेजे जाने की वजह से हो सकता है कि कुछ के पास मैसेज न पहुंचे, इसलिए अपनी लॉगिन आईडी से एडमिशन पोर्टल पर चेक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें