फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू के शिक्षक आशीष कौशिक को अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के लीगल स्टडीज इंस्टीट्यूट के सहायक प्रोफेसर आशीष कौशिक को अंतरराष्ट्रीय कानून, मानवाधिकार शोध और विधिक शिक्षा में योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। अफगानिस्तान की रोखन यूनिवर्सिटी ने विश्व शिक्षक दिवस पर पांच अक्तूबर को उन्हें इंटरनेशनल टीचर्स रिकग्निशन अवॉर्ड से सम्मानित किया। प्रो. कौशिक सार्वजनिक अंतरराष्ट्रीय कानून, मानवाधिकार और सीमा-पार कानूनी ढांचों के विशेषज्ञ हैं। रोखन यूनिवर्सिटी की ओर से उनके अंतरराष्ट्रीय कानूनी साक्षरता को बढ़ावा देने, शोध को प्रोत्साहित करने और समकालीन कानूनी चुनौतियों पर वैश्विक संवाद स्थापित करने के प्रयासों की सराहना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें