संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के तृतीय और सत्र 2026-27 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए विषय चयन और परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 11 नवंबर तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से विषयों का चयन करने के साथ परीक्षा फार्म भी भर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई। इससे पहले परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित थी। तिथि बढ़ने से फार्म भरने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय मिल गया है। विश्वविद्यालय ने संबंधित महाविद्यालयों, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।