फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU Exam Form: आज से भरें बीएड के परीक्षा फॉर्म, ये है अंतिम तिथि, मई में होंगी परीक्षाएं

Thu, 27 Feb 2025 12:25 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय व उससे संबंधित कॉलेजों में बीएड प्रथम एवं अंतिम वर्ष के मुख्य और एक्स-बैक परीक्षा फॉर्म आज से भरे जाएंगे।
विज्ञापन
बीएड परीक्षा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय व उससे संबंधित कॉलेजों में बीएड प्रथम एवं अंतिम वर्ष के मुख्य और एक्स-बैक परीक्षा फॉर्म 27 फरवरी से भरे जाएंगे। परीक्षा फार्म https://annual.ccsuniversityweb.in पर भरे जाएंगे। इसमें बीएड सत्र (2024-2026) प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा 2025, बीएड सत्र (2023-2025) द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा एवं प्रथम वर्ष बैक एवं भूतपूर्व विद्यार्थी और बीएड व स्पेशल बीएड सत्र (2022-2024) प्रथम और द्वितीय वर्ष केवल भूतपूर्व विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। अंतिम तिथि 18 मार्च है। विलंब शुल्क 5 सौ रुपये के साथ विद्यार्थी 19 व 20 मार्च को यह फॉर्म भर सकेंगे। विद्यार्थियों द्वारा भरे गए परीक्षा फॉर्म को कॉलेज में जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी से 21 मार्च है। कॉलेज विद्यार्थियों द्वारा जमा किए गए फार्म का 23 मार्च तक सत्यापन करेंगे और सत्यापित फॉर्म की रोल लिस्ट महाविद्यालयों की वेबसाइट और ईमेल पर 26 मार्च तक ऑनलाइन करेंगे।
विज्ञापन


मई के दूसरे सप्ताह में आयोजित होंगी परीक्षाएं
परीक्षा फॉर्म कार्यक्रम जारी करने के साथ ही सीसीएसयू की ओर से कहा गया है कि परीक्षाएं मई के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

छात्रों ने किया विलंब शुल्क का विरोध
बीएड परीक्षा फार्म में अंतिम तिथि के बाद विलंब शुल्क लगाना बिल्कुल गलत है। विश्वविद्यालय में एजेंसी की गलती से छात्रों को फार्म भरने में देरी होती हैं कभी फीस अपडेट की समस्या तो कभी कोड गलत होने से विश्विद्यालय में छात्र भटकते हैं। फार्म भरने में देरी की वजह भी यही है विश्वविद्यालय अपनी कमियों को छुपाने के लिए अब विलंब शुल्क लगा रहा है। छात्र नेता अंकित अधाना ने कहा किअच्छा होगा पहले व्यवस्था ठीक की जाए। सम सेमेस्टर में पीजी की फीस अभी तक जीरो है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें