फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में परीक्षा विभाग कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2019 04:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीसीएस यूनिवर्सिटी में परीक्षा विभाग के कर्मचारी गजेंद्र शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी स्नातक की मार्कशीट बनाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। महिला के एंटी करप्शन टीम से शिकायत करने पर टीम ने लिफाफे में बंद रिश्वत के साथ कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस से सोमवार को एंटी करप्शन की टीम ने मार्कशीट बनवाने के नाम पर एक हजार रुपये की रिश्वत ले रहे कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम गजेंद्र शर्मा है। वह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपनी मार्कशीट बनवाने के लिए काफी समय से चक्कर काट रही थी। कर्मचारी ने कई बार पैसे की मांग की। जिसके चलते महिला ने तीन दिन पहले एंटी करप्शन टीम से शिकायत की तो सोमवार दोपहर को महिला के साथ टीम कैंपस पहुंच गयी। महिला ने 1000 से भरा लिफाफा जैसे ही कर्मचारी को दिया तो टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

सीसीएसयू में डिग्री मार्कशीट बनवाने के नाम पर घूस लिए जाने की खबर अमर उजाला ने 27 मार्च 2019 को स्टिंग ऑपरेशन के साथ प्रकाशित की थी। जिसके बाद कुलपति ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। उनके खिलाफ अभी तक भी जांच चल रही है। किसी को बहाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें