फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के लिए अर्हता निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीएसयू की कार्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीसीएसयू के कुलपति कार्यालय के भूतल स्थित सेमिनार हॉल में कार्य परिषद की बैठक हुई। अध्यक्षता कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने की। बैठक में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक, शैक्षणिक विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के लिए अर्हता और 162 महाविद्यालयोें की संबद्धता की प्रक्रिया शुरू करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में 41 शोधार्थियों को शोध उपाधि (पीएचडी) प्रदान करने का फैसला लिया गया। यह निर्णय विश्वविद्यालय में शोध कार्य को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।शैक्षणिक उन्नयन के तहत सांख्यिकी विभाग में कार्यरत डॉ. कपिल कुमार और डॉ. प्रदीप चौधरी को चयन समिति की संस्तुति पर प्रोफेसर पद पर पदोन्नत करने का निर्णय हुआ। इसी क्रम में गणित विभाग की डॉ. सरू कुमारी को भी प्रोफेसर पद की पदोन्नति दी गई।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में डॉ. अरुण कुमार और जंतु विज्ञान विभाग में डॉ. दिनेश चंद शर्मा को साक्षात्कार के आधार पर प्रोफेसर पद पर नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इन पदोन्नतियों और नियुक्तियों से विभागों की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध क्षमता में और वृद्धि होने की उम्मीद है। बैठक में स्ववित्त पोषित योजनाओं के तहत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए सहायक आचार्य, निदेशक, उपनिदेशक, सहायक निदेशक और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (टीपीओ) पदों पर नियुक्ति के लिए समिति की रिपोर्ट के आधार पर अर्हता निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, 162 महाविद्यालयों को संबद्धता प्रदान करते हुए उन्हें 30 जून तक आवश्यक कर्मचारियों की पूर्ति करने का समय दिया गया।
विज्ञापन

प्रत्येक छात्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्किल डेवलपमेंट कोर्स अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। यह कदम छात्रों को भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा। बैठक में कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, परीक्षा नियंत्रक वीरेंद्र कुमार मौर्य, डिप्टी रजिस्ट्रार सत्य प्रकाश, प्रोफेसर हरे कृष्णा, प्रोफेसर जितेंद्र ढाका, प्रोफेसर एवी कौर, प्रोफेसर आरके सोनी, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. यशवेंद्र वर्मा, डॉ. अनिल यादव, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें