फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू ने परीक्षा की तैयारी की पूरी, छात्र भी रहें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। यूजीसी और सरकार की गाइड लाइन का इंतजार किया जा रहा है। तीन मई को लॉकडाउन खुला तो विवि परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जारी कर देगा। ऐसे में विवि प्रशासन रोजाना हेल्प लाइन नंबरों पर फोन कर रहे छात्र-छात्राओं को भी यही सलाह दे रहा है कि तीन मई तक का इंतजार करें। अपने पेपरों की तैयारी पूूरी रखें।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में 22 फरवरी से रेग्युलर में बीए-बीएससी-बीकॉम एवं प्राइवेट में बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम की परीक्षाएं शुरू हुईं थीं। ये परीक्षाएं 27 अप्रैल को खत्म होनेे थी, लेकिन बीच मेें कोरोना का संकट आ गया। लॉकडाउन के चलते 18 मार्च से आगे की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं थीं। इन परीक्षाओं को कराने के लिए शासन ने सभी कुलपति और रजिस्ट्रार से भी बात की थी। सीसीएसयू में मुख्य परीक्षाएं एक महीने से पहले खत्म नहीं हो सकती हैं। ऐेसे में इसको लेकर समिति बनाई गई थी कि परीक्षाओं की अवधि तीन घंटे से घटाकर दो घंटे भी कर सकते हैं। प्रश्नों की संख्या घटा सकते हैं। लेकिन इसको लेकर अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है। फिलहाल लॉकडाउन की दूसरी अवधि में अब सिर्फ चार दिन रहे गए हैं। ऐसे में छात्र-छात्राएं रोज कॉल करके पूछे रहे हैं कि परीक्षा कब से होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि विवि की परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी है। सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए अगर सेंटरों की संख्या भी बढ़ानी पड़ी तो उस पर भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा जो सेंटर हैं, उन पर भी कक्ष बढ़ाकर सोशल डिस्टेंस में परीक्षा कराई जाएगी। सरकार के निर्देश मिलते ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्र-छात्राएं अपनी पूरी तैयारी रखें।
रेड जोन से आ सकती है दिक्कत
मेरठ-सहारनपुर मंडल में रेड जोन के बढ़ते मामले सरकार के लिए चिंता का सबब बने हैं। ऐसे में इन जिलों में कॉलेज खोलकर परीक्षा कराना आसान नहीं होगा। अगर तीन मई तक इन जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते गए तो कॉलेजों का खुलना संभव नहीं हो पाएगा। ऐसा हुआ तो शासन को परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय लेना होगा। क्योंकि परीक्षाओं के बिना पीजी में एडमिशन की ऑनलाइन प्रक्रिया भी नहीं कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें