फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : परिसर की मेरिट आज, कॉलेजों की 17 की शाम तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) परिसर में स्नातक ऑनर्स कोर्स में खाली 1239 सीटों के लिए सोमवार शाम तक दूसरी कटऑफ आएगी। इस मेरिट से परिसर के सभी विभागों में 16 से 19 जुलाई तक प्रवेश होंगे। इसके अलावा काॅलेजों में पंजीकरण की अंतिम तिथि आज है और 17 जुलाई की शाम को मेरिट आएगी। सीसीएसयू कांवड़ यात्रा से पहले परिसर में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

परिसर में स्नातक ऑनर्स डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट के 38 विषयों में प्रवेश होने हैं। विवि में 1562 सीटों पर 5877 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इससे पहली मेरिट में अधिकांश सीटों के भरने की उम्मीद थी, लेकिन पहली मेरिट में मात्र 20 फीसदी सीटों पर ही प्रवेश हो सके। विवि के अनुसार पहली मेरिट से 353 प्रवेश हुए हैं और 1239 सीटें खाली हैं। विवि इन रिक्त सीटों पर सोमवार को दूसरी कटऑफ जारी करते हुए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेगा।
इसके अलावा संबंधित परिसर विभाग में प्रवेश लेने के लिए सभी अभ्यर्थी अपनी लाॅगइन आईडी से पंजीकरण फार्म व ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे। पंजीकरण फार्म एवं ऑफर लेटर के साथ शैक्षिक प्रमाण, आरक्षण संबंधी प्रमाण, मूल निवास, आधार आदि की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करेंगे। द्वितीय मेरिट सूची में पाठ्यक्रम और विभाग आवंटित होने पर यदि अभ्यर्थी प्रवेश लेने में असमर्थ रहता है तो ऐसे अभ्यर्थियों को ओपन मेरिट में ही प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें