फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू: हर पाली के बाद दस मिनट में अपलोड करनी होगी उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
- यूएफएम रिपोर्ट और सीसीटीवी लिंक नहीं देने पर रद्द हो सकता है केंद्र
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षा केंद्रों को आदेश जारी कर कहा है कि अब हर पाली खत्म होते ही दस मिनट के अंदर उपस्थित, अनुपस्थित और यूएफएम में पकड़े गए छात्रों की रिपोर्ट https://ccsums.ccsuniversity.ac.in पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी। यह रिपोर्ट रोजाना शासन के डिग्री विकास अनुभाग प्रयागराज को भेजी जा रही है। देरी या चूक करने वाले केंद्रों पर सख्त कार्रवाई होगी। परिपत्र में कहा गया है कि जिन केंद्रों के पास पोर्टल का पासवर्ड नहीं है, वे तुरंत universitycctvgmail.com पर अपना कॉलेज कोड, नाम, मोबाइल और मेल भेजकर पासवर्ड लें।
विज्ञापन

इसके साथ ही कहा गया कि हर केंद्र पर न्यूनतम 100 एमबीपीएस इंटरनेट कनेक्शन और स्टेटिक आईपी/डीएनएस से सीसीटीवी-डीवीआर का लिंक इसी मेल पर देना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय ने दोहराया कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो फुल एचडी कैमरे होने चाहिए, जो आवाज भी रिकॉर्ड करें। लिंक या रिपोर्ट में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि ये कदम नकल पर अंकुश लगाने और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें